छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराध, साइबर अपराध व महिला अधिकारों के प्रति किया जागरूक

बहादुरगढ़

महिला पुलिस की एक टीम द्वारा राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल परनाला में आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को उनके अधिकारो व साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस की टीम द्वारा छात्राओं को किसी प्रकार साइबर अपराध से सुरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एसपी डॉ अर्पित जैन के दिशा निर्देश अनुसार झज्जर पुलिस द्वारा साइबर अपराध से बचाव, महिला सशक्तिकरण एवं महिला विरुद्ध अपराधों के प्रति जागरूकता का अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत मंगलवार को महिला थाना प्रबंधक बहादुरगढ़ उप निरीक्षक किरण देवी के नेतृत्व में महिला पुलिस की टीम द्वारा राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल परनाला में छात्राओं को महिला अधिकारों की जानकारी देते हुए ऑनलाइन साइबर अपराध से बचाव के तरीके भी बतलाए गए। मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते समय सावधानी रखने व लड़कियां कदम बढ़ाते हुए आगे बढ़े और हर क्षेत्र में सशक्त बने। इस उद्देश्य को लेकर झज्जर के एसपी डॉ अर्पित जैन के दिशा निर्देश अनुसार महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता के विशेष अभियान के तहत उप निरीक्षक किरण देवी व महिला थाना की टीम द्वारा छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। सब डिविजनल लीगल सर्विस कमेटी इन कोलेबोरेशन विद नेशनल कमीशन फॉर वूमन की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस की टीम द्वारा छात्राओं को सशक्त बनने के लिए उनके अधिकारों के साथ-साथ साइबर अपराध से सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए उप निरीक्षक किरण ने बताया कि महिला विरुद्ध अपराध को रोकने के लिए महिलाओं व छात्राओं का सशक्त व अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सहायता व सुरक्षा के लिए विशेष रूप से एक मोबाइल ऐप दुर्गा शक्ति भी उपलब्ध है। दुर्गा शक्ति एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करके विपरीत परिस्थिति में इस ऐप की मदद से पुलिस सहायता ली जा सकती है। इसके अतिरिक्त महिला थाना प्रबंधक बहादुरगढ़ के मोबाइल नंबर 8930500650 व 112 नम्बर भी उपलब्ध हैं। महिलाएं व लड़कियां उपरोक्त नंबरों पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। विशेष रूप से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उनसे बचाव के लिए बतलाए गए प्रत्येक तरीके को समझाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी महिला पुलिस की टीम द्वारा विस्तार पूर्वक दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *