हत्या की वारदात मे 6 साल से फरार चल रहे 5/5 हजार रुपये के इनामी सजायाबी आऱोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

रोहतक पुलिस की पीओ स्टाफ की टीम ने साल 2001 मे गांव बालंद मे जमीनी विवाद को लेकर तीन युवको की गोली मारकर हत्या की वारदात मे 06 साल से फरार चल रहे 5/5 हजार रुपये के ईनामी सजायाबी आरोपी रामभज व राम अवतार को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को दिनांक 10.03.2025 को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना सदर रोहतक रिषभ सोढी ने बताया कि गांव बालंद निवासी जयभगवान की शिकायत के आधार पर थाना सदर मे अभियोग संख्या 286/2001 अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि घटना से करीब 40 साल पहले औमप्रकाश पुत्र सुबे सिंह निवासी बालंद के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। दिनांक 25.09.2001 को सुरेश, जिले, सतीश, अनुप, महेन्द्र, प्रदीप, अशोक रात करीब 3:30 बजे खेत मे नहर का पानी तोडने के लिये गये। रामभज, रामपाल, धीरे, महेन्द्र, बलराम हथियार सहित आये। रामभज व अन्य दूसरे पक्ष पर जान से मारने की नीयत से गोली चलानी शुरु कर दी। जिसमे सुरेश व जिले की मौके पर मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर सतीश की मौत हो गई व अन्य घायल हो गये। हत्या के आरोप मे आरोपी रामभज व रामअवतार को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 03.10.2003 को रोहतक अदालत में आरोपियो के दोष सिद्ध होने पर अदालत द्वारा आरोपियो को सजा से दंडित किया गया। आरोपी रामभज व रामअवतार ने सजा के खिलाफ माननीय उच्च न्यायालय, चण्डीगढ़ मे याचिका दायर की। आरोपियो को सन् 2013 मे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। 2019 मे हाईकोर्ट द्वारा आरोपियो की अपील को खारिज किया गया। आरोपियो को जेल में सरेंडर करना था लेकिन आरोपी फरार हो गये। आरोपियो के खिलाफ पुन: गिरफ्तारी वारंट जारी किये गये। आरोपियो पर रोहतक पुलिस द्वारा पांच- पांच हजार रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया। दौराने जांच दिनांक 10.03.2025 को प्रभारी पीओ स्टाफ उप.नि आजाद के नेतृत्व मे पीओ स्टाफ व थाना टीम ने संयुक्त रुप से छापेमारी करते हुये आरोपी रामभज पुत्र सुबे व रामअवतार पुत्र रामभज निवासी गांव बालंद को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *