नई दिल्ली रेल्वे स्टेशन पर आए दिन बच्चो की गुमशुदगी की शिकायते मिलती रहती है। इसी को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के एसएचओ नरेंद्र कुमार ने गुमशुदा बच्चो को उनके मां बाप परिवार से मिलवाने का जिम्मा उठा रखा है। बीते दिनों भी ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमे एसएचओ नरेंद्र कुमार ने बिना देरी किए छानबीन शुरू कर दी। इसी कड़ी में
दिनांक 18.05.2024 की रात समय 22.40 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आर.पी.एफ. सी.सी.टी.वी. रूम में तैनात CT अर्जुन के पास दो व्यक्ति आये और बताया कि उसका बेटा उसके गांव की एक लड़की के साथ घर से 14.05.24 से गुम हैं जिसकी FIR वास्को पुलिस स्टेशन गोआ में दर्ज करवा रखी है। जिनकी लोकेशन नई दिल्ली स्टेशन पर मिल रही है कि सूचना पर सी.सी.टी.वी. फुटेज दिखाई गई तो कांस्टेबल अर्जुन द्वारा देखा गया कि प्लेटफार्म नंबर एक पर एक लड़का और एक लड़की अकेले में बैठे हुए हैं जिनको देखने पर लड़के के पापा ने कहा कि यही उसका लड़का है तथा वह लड़की है बाद CT अर्जुन द्वारा ड्यूटी ऑफिसर SI संतोष कुमार को सूचना दी गई तथा तुरंत मौके पर L/SI रोशी को भेजकर उक्त दोनों बच्चों को जी.आर.पी./NDLS थाने में भेजा गया तो जी.आर.पी. द्वारा कहा गया कि उनके पास महिला स्टाफ नहीं है अतः आप अपने थाने में ही इनको ले जाएं। लड़के का नाम *ऐलन *सोनी S/O सोनी उम्र 16 जो की मोहिडिंस एस्पिरे गोआ का रहने वाला* तथा लड़की का नाम दिशा खंडागले ( बदला हुआ नाम ) उम्र 16 वर्ष निवासी, नियर न्यू वडेम हाई स्कूल तदेम गोआ बताया। FIR NO 44/24 U/S 363 IPC, व चिल्ड्रन एक्ट 8(II) dt 15/05/24.
उक्त के I.O. SI अर्चना/8698042529 से बात की गई तो बताया कि लड़की के पिता के साथ पुलिस स्टाफ by air आ रहे हैं। उक्त दोनों बच्चों को साथी NGO व RPF की निगरानी में लड़के के पिता के साथ बैठाया गया। बाद दिनाक 19.05.24 को समय 11.50 बजे अनिल जैस्वर pc 7941 PS वास्को गोआ मय लड़की के पिता संदीप खंडागले पोस्ट पर उपस्थित हुए बाद उचित सत्यापन करने उपरांत उक्त लड़की व लड़के को उनके परिजनों व साथी एन.जी.ओ. के प्रतिनिधि हेमंत के समक्ष गोवा पुलिस के सुपुर्द किया गया l आरपीएफ, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन एसएचओ नरेन्द्र ने हमारे संवाददाता को ये भी बताया की अगर किसी को भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कोई भी समस्या है तो आप बेझिझक आकार RPF POST पर आकार अपनी समस्या बताए उसका तुरंत समाधान किया जायेगा।
“ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत RPF एसएचओ नरेंद्र ने बच्चो को परिवार से मिलवाया
