प्राचीन ऐतिहासिक आज 07.09. 2023 को श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से किंतू सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर झंडेवाली देवी मंदिर को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित झांकी से सजाया गया। भगवान श्री कृष्ण के लडडू गोपाल स्वरूप की झांकी को फूलों से सजाया गया जो बडी आकर्षक लगती थी।
झण्डेवाला देवी मंदिर के मीडिया प्रमुख नन्द किशोर सेठी ने बताया कि सवेरे से ही मंदिर में भक्तों की लम्बी लम्बी कतारें इस झांकी के दर्शन करने आने लग गयी थीं । लडडू गोपाल के झूले पर विषेश भीड रही।
रात्रि 10-00 से महिला कीर्तन मंडली द्वारा भजन-कीर्तन आरंभ हुआ जो रात्रि 12-00 तक चलेगा ।तत्पश्चात भगवान श्रीकृष्ण की आरती की गयी। उस के बाद उपस्थित भक्तों को प्रसाद स्वरूप फल , माखन-मिश्रो का प्रसाद व चरणामृत दिया जायेगा।
दिल्ली के झण्डेवाला देवी मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम
