वरिष्ठ पत्रकार चिमन लाल
रोहतक, 2 फरवरी
नगर निगम आयुक्त धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र को जगमग करने के लिए नगर निगम द्वारा परियोजना तैयार की गई है, जिसके तहत निगम क्षेत्र में लगी पुरानी साडियम, सी.एफ.एल., टयूट इत्यादि लाईटो के स्थान पर एल.ई.डी. लाईट लगायी जानी है। इस परियोजना का प्रांकलन लगभग 46 करोड़ रूपये तैयार किया गया है जिसमें पूरे शहर में स्ट्रीट लाईटो हेतु अलग से बिजली की तार डाली जायेगी, जहां पर बिजली के नये पोल लगाये जाने है वे लगाये जायेगें। जहां पर अंधेरा रहता है या स्ट्रीट लाईटे नहीं लगी है वहां पर लाईटे लगायी जायेंगी। निगम क्षेत्र से लगभग 19000 से ज्यादा पुरानी स्ट्रीट लाईटे बदली जायेगी व लगभग 6000 नई लाईटे लगाई जायेगी। इस कार्य में सभी लाईटो को घड़ी के समय के अनुसार चालू व बंद करने का भी प्रावधान रखा गया है। इसके अतिरिक्त कार्य की देख-रेख हेतु केन्द्रीकृत नियंत्रण और निगरानी प्रणाली का भी प्रावधान है जिसके माध्यम से लाईट खराब होते ही उसके सम्बन्धित क्षेत्र का पता लग जायेगा।
वनगर निगम आयुक्त ने यह भी बताया कि नगर निगम द्वारा स्ट्रीट लाईट के कार्य परियोजना तैयार की जा चुकी है तथा केस स्वीकृति हेतु सरकार को भेजा जा चुका है। इस परियोजना के संचालन से बिजली खर्च में भी काफी कमी आयेगी तथा कार्य की निगरानी भी एक स्थान पर हो जायेगी व निगमवासियो को इससे काफी सुविधा होगी।