विशेष संवाददाता चिमन लाल
नेचुरल आयुर्वेद सेंटर व पुलिस लाईन अस्पताल ने संयुक्त रूप से किया स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
रोहतक
रोहतक पुलिस के जवानों द्वारा सोमवार को पुलिस लाईन में योगा अभ्यास किया गया। जवानों ने अलग-2 प्रकार के व्यायामों के अभ्यास किए। जवानों को ध्यान लगाने की क्रिया के बारे में भी अवगत कराया गया। जवानो को योग आसन का भी अभ्यास करवाया। सुबह की शुरुआत योग से करने बारे प्रेरित किया गया। योग से शरीर मजबूत और लचीला बनता है। जवानो को स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करने, संतुलित भोजन खाने व उचित नींद लेने व स्वस्थ रहने के उपायो बारे भी विस्तार से बताया। शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक स्वास्थय का ध्यान रखे व रोज़ाना अपने लिए समय निकाल कसरत करने बारे सलाह दी। योग तनाव को कम करता है व बेहतर नींद देता है। योग दिमाग को शांत रखता है। योग के अतिरिक्त रोहतक पुलिस अस्पताल व नेचुरल आयुर्वेद सेंटर के सहयोग से पुलिस लाईन में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। फार्मासिस्ट हरेन्द्र कटारिया व उनकी टीम के सहयोग से चेकअप का सफल आयोजन हुआ है।