श्री सनातन धर्म बांके बिहारी मंदिर पहाड़गंज में योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के उपरांत( छठी) पूजन का भव्य आयोजन गुरुवार 21/08/2025 को बड़े ही धूमधाम से किया गया इस शुभ अवसर पर बांके बिहारी परिवार की अपार जनसंख्या में उपस्थिति हजारों की संख्या में जनसमूह के रूप में आप के मध्य गौरव पूर्ण महान शख्सियत अध्यक्ष श्री सोहन लाल मित्तल जी पहाड़गंज के SHO भूपेंद्र कुमार, ब्राह्मण सभा पहाड़गंज के संरक्षक जगजीवन शर्मा , ललित अग्रवाल, महामंत्री चेतन आनन्द , अवतार गरू । पहाड़गंज भाजपा मंडल अध्यक्षा ममता मेहरा व समस्त टीम महर्षि वाल्मीकि कमेटी शोभा यात्रा के अध्यक्ष मनीष वह उनके सभी टीम के सहयोगी , करण चंडोक ( चाचा )
R w A के अध्यक्ष विजय मेहरा , अशोक कुमार महर्षि वाल्मीकि दिल्ली सरपंच कमेटी के सचिव अमन टांक दिल्ली मीडिया के पात्र बंधु मणि आर्य राष्ट्रीय संयोजक विश्व पत्रकार महासंघ, सुमित चड्डा व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
वही इस मौके पर SHO पहाड़ गंज भूपिंदर कुमार ने श्रेत्र की जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी जिम्मेदारी पहाड़ गंज में शांति स्थापित करना है। अपराधिक प्रवृति के लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। फिर भी श्रेत्र की जनता को खासकर महिलाओं को कैसी भी परेशानी आती है तो वो तुरंत 112 नंबर पर कॉल करे या फिर सीधे थाने आकर मुझसे संपर्क करे। उस समस्या का तुरंत निवारण किया जाएगा।
वही बाके बिहारी मंदिर पहाड़ गंज के चेयरमैन श्री सोहन लाल मित्तल ने आए हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों और जनता का आभार व्यक्त किया।
वही ब्राह्मण सभा के चेयरमैन श्री जगजीवन शर्मा ने बाके बिहारी मंदिर पहाड़ गंज और जनता का आभार व्यक्त किया।
वही अंत में बाके बिहारी मंदिर पहाड़ गंज के प्रधान पंडित और ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष श्री तरुण कृष्ण शास्त्री ने छठी उत्सव में आए सभी क्षेत्रवासियों को और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के साथ साथ क्राइम हिलोरे न्यूज ग्रुप के प्रबंध संपादक और उनकी पूरी टीम का छठी उत्सव के कार्यक्रम को कवर करने के लिए आभार व्यक्त किया साथ ही सभी को शुभकामनाएं दी।
बाके बिहारी मंदिर पहाड़ गंज में श्री कृष्ण भगवान की छठी धूमधाम से मनाई गई
