वरिष्ठ पत्रकार चिमन लाल
63 वर्षिय जवाहर नागपाल के देहांत पर भी प्रकट किया गहरा दुख
रोहतक, 9 फरवरी
हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉक्टर कृष्ण लाल मिड्ढा ने स्थानीय डीएलएफ कॉलोनी स्थित पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर की मामी सुमित्रा देवी के निधन पर उनके निवास स्थान पहुंच कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और कहा कि सुमित्रा देवी धार्मिक और सामाजिक सोच की महिला थी। उन्होंने हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद की और परिवार को एकजुट रखा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। इस मौके पर पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, संजय आहूजा, ईश्वर सिंगल, एडवोकेट विशाल भाटिया, मनोज मक्कड़, विकास बंसल, कपिल नागपाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
बाद में शिवाजी कॉलोनी में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपू नागपाल के पिता और वार्ड 19 की निवर्तमान पार्षद मुक्ता नागपाल के 63 वर्षिय ससुर जवाहर नागपाल के निधन पर भी शोक जताया। डाॅक्टर कृष्ण लाल मिड्ढा ने स्थानीय शिवाजी काॅलोनी निवासी वार्ड 19 की पार्षद मुक्ता नागपाल के निवास पर पहुंच कर 63 वर्षिय जवाहर नागपाल के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।