रविवार को दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने दिल्ली और मध्य प्रदेश में कुल 80 अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। दो राज्यों में दोनों बदमाशों के खिलाफ छिनैती, लूट के साथ ही कई केस दर्ज हैं। रविवार सुबह दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पैर में गोली मारी है।
रविवार को दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला था कि मध्य प्रदेश और दिल्ली में कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने कई टीमें गठित कर दीं। इसके बाद उन सभी रास्तों पर जांच शुरू कर दी जहां बदमाश हो सकते थे। रविवार की सुबह पंजाबी बाग के मादीपुर इलाके में दो संदिग्धों की पहचान की गई। यहां के सीमेंट साइडिंग एरिया में पुलिस उनके पास पहुंची और रुकने के लिए कहा। इतने में दोनों बदमाशों ने पुलिस पर गोलिया बरसानी शुरू कर दीं। बाद में जवाबी कार्रवाई में दिल्ली पुलिस ने दोनों बदमाशों के पैरों में गोली मारी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
इस
एनकाउंटर में बदमाशों ने गोली बरसाने की शुरुआत की। इस घटना में गोली पुलिस जवानों के ऊपर लगीं लेकिन गनीमत रही कि उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखा था। बुलेट प्रूफ जैकेट होने की वजह से पुलिस के जवान सुरक्षित रहे।
पुलिस के साथ एनकाउंटर में घायल हुए बदमाशों की पहचान कर ली गई है। एक बदमाश का नाम रोहित कपूर है जो द्वारका का रहने वाला है। और दूसरे की पहचान पश्चिमी दिल्ली के ख्याला के रहने वाले रिंकू के रूप में हुई है। दोनों पर कुल 80 अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए केस दर्ज किया गया है। इनमें से ज्यादातर लूट के मामले हैं, जो दिल्ली औ दिल्ली से बाहर भी दर्ज किए गए हैं।