नई दिल्ली। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने परिवहन विभाग को “मोहल्ला” बस सेवा के लिए मार्गों का अध्ययन करने के लिए एक समिति गठित करने का निर्देश दिया है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में लास्टमाइल कनेक्टिविटी में सुधार करना है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने राजधानी में जल्द ही 100 “मोहल्ला” बसें शुरू करने की योजना बनाई है, जोकि संकीर्ण और भीड़भाड़ वाली सड़कों और आवासीय व वाणिज्यिक केंद्रों से सेवा देंगी। परिवहन मंत्री ने पिछले सप्ताह परिवहन आयुक्त को भी पत्र लिखकर इस सेवा के लिए मार्गों का अध्ययन करने के लिए एक समिति गठित करने को कहा है। परिवहन विभाग उन फीडर बसों के अधिग्रहण के संबंध में डीएमआरसी के साथ भी परामर्श करेगा जोकि “मोहल्ला” बसों के रूप में चलेंगी। इन्हें भी अन्य इलेक्ट्रिक बसों की तरह नीले रंग में रंगा जाएगा। वहीं, दूसरी ओर,आम आदमी पार्टी के सीलमपुर से विधायक रहे मौहम्मद इशराक खान ने दिल्ली में मोहल्ला बस सेवा की शुरुआत करने के लिए योजना बनाए जाने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मोहल्ला बस सेवा दिल्लीवासियों के लिए बेहतरीन बस सेवा साबित होगी। उन्होंने कहा कि मोहल्ला बस सेवा के शुरू होने से सभी को फायदा होगा।
Related Posts
दिल्ली को जल्द मिलेगा नया पुलिस कमिश्नर
दिल्ली पुलिस को जल्द ही नया प्रमुख मिलने जा रहा है. मौजूदा पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा 31 जुलाई 2025 को…
सरकारी नौकरी का कोई शॉर्टकट नहीं: मध्य जिला पुलिस ने आयकर विभाग में फर्जी भर्ती रैकेट का भंडाफोड़ किया; विभाग के पूर्व एमटीएस कर्मचारी समेत तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, 09 जुलाई 2026 मध्य जिला पुलिस के हौज काजी थाने ने आयकर विभाग में नौकरी दिलाने के नाम…
MCD ने बढ़ाई प्रॉपर्टी टैक्स में छूट की अवधि
MCD ने प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़े वन टाइम एमनेस्टी स्कीम की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया है, जिससे टैक्सपेयर्स…