विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक,
उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने जन्माष्टमी पर जिलावासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें साहस, धैर्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सदैव कठिन परिस्थितियों में धैर्य और साहस बनाए रखने की प्रेरणा देता है। कृष्ण ने कालिया नाग के फन पर नृत्य कर यह संदेश दिया कि कष्टों में भी मुस्कुराना चाहिए। कंस जैसे दुराचारी का वध कर उन्होंने हिम्मत और बहादुरी का मार्ग दिखाया।