*दिल्ली के पहाड़ गंज में भाजपा मंडल वार्ड 82 मैं बांसुरी स्वराज* के समर्थन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* द्वारा विशाल रोड शो निकाला गया। इस मौके पर भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता बैंड बाजों संग केसरिया रंग में रंगे नजर आए। इस मौके पर भाजपा पहाड़ गंज मंडल में रहने वाले सभी प्रदेश व जिले के पदाधिकारी,निगम पार्षद, मंडल पदाधिकारी,सभी शक्ति केंद्र प्रमुख,सभी समिति अध्यक्ष, सभी बूथ पालक, सभी बी एल ए-2,सभी पन्ना प्रमुख एवं सभी देवतुल्य कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।लोकसभा चुनाव के तहत रोड शो में वाहनों का काफिला के आगे-आगे बाइक सवार भाजपाईयों का जत्था नारा लगाते हुए चल रहे थे। वही ये रोड शो पहाड़ गंज के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरा। जहा भाजपा उम्मीदवार बसुरी स्वराज को जनता का भारी समर्थन मिला । वही जगह जगह जनता ने पुष्प वर्षा कर बसूरी स्वराज और पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पहाड़ गंज के निगम पार्षद मनीष चड्ढा ने कहा हमने जनता के लिए काम किया है और आगे भी जनहित में काम करते रहेंगे। आज जिस तरह जनता ने हमारी प्रत्याशी बहन बसुरी स्वराज का स्वागत किया है उसे देखकर तो यही लगता है जनता ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है। अब की बार 400 पार।
दिल्ली के पहाड़ गंज में भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज के समर्थन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओ का विशाल रोड शो
