विशेष पत्रकर चिमन लाल
रोहतक
रोहतक पुलिस की टीम ने एक आरोपी को नौकरी लगवाने के नाम पर हुई 13 लाख रुपये की ठगी के मामले में गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। थाना प्रभारी कलानौर निरीक्षक सतपाल सिंह ने बताया कि गांव काहनौर निवासी सुरेश की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सुरेश के दो लडके है। गांव काहनौर निवासी भुपेन्द्र के घर सुरेश का आना जाना है। सुरेश के दोनो लडको ने दिल्ली पुलिस मे सिपाही का फॉर्म भर रखा था। भुपेन्द्र ने सुरेश से कहा कि वह उसके दोनो लडको को नौकरी लगवा देगा जिसके लिये 16 लाख रुपये एक लडके के लगेगे। भुपेन्द्र ने सुरेश व उसके लडको को कहा कि दर्शन व सुनील की सरकार मे जान पहचान है और कई लडको को उन्होने नौकरी पर लगवाया है। सुरेश व दोनो लडको ने उनकी बातो पर विश्वास कर लिया। पेपर के नाम पर सुरेश से अलग-2 ट्रांजकैंशन से 13 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिये। पेपर का परिणाम आने पर सुरेश के दोनो लडको का नाम नही आया। भुपेन्द्र ने कहा कि वह उसके रुपये जुलाई 2024 मे वापिस लौटा देगा। मामले की जांच पुलिस चौकी मे तैनात स.उप.नि. संजीत द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच आरोपी भुपेन्द्र निवासी काहनौर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पेश अदालत किया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।