रोहतक रेंज के 32 पुलिस कर्मचारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा

आईजी राकेश कुमार आर्य ने पुलिस कर्मचारियों की पदोन्नति के संबंध में दिए आवश्यक दिशानिर्देश

पुलिस महानिरीक्षक रोहतक रेंज, रोहतक राकेश कुमार आर्य ने रेंज के अंतर्गत चारों जिलों के 32 पुलिस कर्मचारियों की पदोन्नति बारे (अप्रूवल) अनुमोदन प्रदान करते हुए सभी पुलिस कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी गई है। रेंज के अंतर्गत रोहतक, भिवानी, झज्जर तथा चरखी दादरी जिलों में तैनात 32 पुलिस कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। आईजी श्री राकेश कुमार आर्य द्वारा रेंज के अंतर्गत चारों जिलों में तैनात 32 पुलिस कर्मचारियों की पदोन्नति के संबंध में अनुमोदन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। आईजी राकेश कुमार आर्य ने विभागीय नियमों व शर्तों को पूर्ण करने वाले जिला झज्जर के 17, जिला भिवानी के 06 तथा जिला रोहतक के 09 पुलिस कर्मचारियों को तोहफा देते हुए पदोन्नति के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। पदोन्नति के संबंध में किए गए अनुमोदन पर संबंधित जिला के पुलिस प्रमुखों द्वारा कर्मचारियों की पदोन्नति के संबंध में आदेश जारी किए जाएंगे। विभागीय नियमों के तहत 35 वर्ष की संतोषजनक सेवा के उपरांत भिवानी में तैनात ईएसआई जितेंद्र सिंह 953 भिवानी को मानद निरीक्षक के पद पर पदोन्नति के संबंध में निर्देश किए गए हैं। इसी प्रकार से 30 वर्ष की संतोषजनक सेवा उपरांत भिवानी जिला के दो पुलिस कर्मचारियों एएसआई सत्यनारायण 346 व ईएएसआई दिलबाग सिंह 794 भिवानी तथा झज्जर जिला के चार पुलिस कर्मचारियों ईएएसआई कृष्ण कुमार नंबर 56, ईएएसआई धर्मेंद्र कुमार नंबर 140, ईएएसआई सत्यवान नंबर 203, ईएएसआई अतर सिंह नंबर 239 झज्जर को एग्जमपटी सब इंस्पेक्टर (ईएसआई) के पद पर पदोन्नति बारे निर्देश दिए गए हैं। 22 वर्ष की संतोषजनक सेवा के उपरांत झज्जर जिला के तीन पुलिस कर्मचारियों एचसी चरण सिंह नंबर 678, ईएचसी सतेंद्र सिंह 50 व ईएचसी राजीव नंबर 817 झज्जर तथा रोहतक जिले के एक पुलिस कर्मचारी ईएचसी अशोक कुमार नंबर 785 रोहतक को ईएएसआई के पद पर पदोन्नति के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश कुमार आर्य ने शुक्रवार को रेंज के 21 मुख्य सिपाहियों की पदोन्नति के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। रेंज के अंतर्गत जिला झज्जर, रोहतक व भिवानी में तैनात प्रधान सिपाहियों सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति बारे अनुमोदन किया गया है। अनुमोदित किए गए पुलिस कर्मचारियों में जिला रोहतक में तैनात मुख्य सिपाही विनोद कुमार नंबर 587, संदीप कुमार नंबर 1568, संदीप कुमार 1986, धनराज 178, वीरेंद्र सिंह 1487, आजाद सिंह 138, संजय कुमार 1837 तथा सुनील कुमार 1877 रोहतक की पदोन्नति बारे निर्देश किए गए हैं। इसी प्रकार से जिला झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही विकास कुमार 1344, अशोक कुमार 946, बसंत कुमार 1297, अजेश कुमार 1294, मनदीप 1318, सुरजीत सिंह 1276, रामअवतार 111, संदीप 748, सुनील कुमार 168 तथा राजू 1277 झज्जर को एएसआई के पद पर पदोन्नति बारे निर्देशित किया गया है। वहीं जिला भिवानी में तैनात मुख्य सिपाही अनिल कुमार 105, रणबीर सिंह 1162 वीरेंद्र सिंह 280 की पदोन्नति बारे अनुमोदन किया गया है।
आईजी श्री राकेश कुमार आर्य ने पदोन्नति पाने वाले पुलिस जवानों के सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अपेक्षा करता हूं कि नये पद पर नई ऊर्जा के साथ सभी पुलिस कर्मचारी बेहतरीन कार्य करेंगे। थाना/चौकी में आने वाले फरियादी की अच्छे से सुनवाई करके, उसके प्रति सहानुभुति, सहयोग व निष्पक्षता के सूत्र पर चलकर सभी पुलिस विभाग की छवि को निखारने का कार्य करेंगे। विभिन्न स्थानों पर तैनात पदोन्नति पाने वाले उपरोक्त सभी जवान मेहनत, लगन, ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए ड्यूटी को बेहतरीन तरीके से करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *