अवैध हथियार के साथ एक आरोपी काबू

विशेष संवाददाता चिमन लाल

बहादुरगढ़

एवीटी स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम ने थाना सदर बहादुरगढ़ के एरिया से एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ काबू करने में कामयाबी हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए एवीटी स्टाफ झज्जर उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह ने जिला में अवैध असला रखने वाले आरोपियों को पकड़ने तथा वांछित आरोपियों की धरपकड़ करने की संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर की दिशा निर्देशों की पालना करते हुए एवीटी स्टाफ झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही राजीव कुमार की पुलिस टीम थाना सदर बहादुरगढ़ के एरिया में मौजूद थी। पुलिस टीम गस्त के दौरान गांव सोलधा एक्सिस बैंक के पास पहुंची तो एक नौजवान लड़का पुलिस की गाड़ी को देखकर तेज कदमों से बादली की तरफ चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए शक की बिना पर युवक को काबू करके तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध हथियार बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान धीरज निवासी गांव सोलधा जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना सदर बहादुरगढ़ में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *