विशेष संवाददाता चिमन लाल
आरोपियो से 02 देसी पिस्तौल व 02 रौंद बरामद
रोहतक
रोहतक पुलिस ने गांव खिडवाली में नवीन पर हुई फॉयरिंग के मामले मे तत्परता से कार्यवाही करते हुये 03 आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी दीपक व रितिक से कुल 02 देसी पिस्तौल व 02 रौंद बरामद हुये है। आरोपियो को पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर हासिल किया जायेगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। एएसपी श्री वाई.वी.आर शशि शेखर ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुये बताया कि दिनांक 07.02.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गांव खिडवाली में गोली चली है जिसमें खिड़वाली निवासी नवीन घायल होकर पीजीआईएमएमस मे दाखिल हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुंरत मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की। नवीन के बडे भाई अनिरुध की शिकायत के आधार पर थाना सदर मे धारा 109(1), 3(5) बीएनएस व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 32/2026 अकिंत किया गया है। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 07.02.2026 को नवीन सायं करीब 05 बजे अपने घर आया था। नवीन ने अपने भाई अनिरुध को बताया कि दीपक उर्फ कमांडो, विकास उर्फ ढिला निवासीगण गांव खिडवाली के साथ उसकी कहासुनी हुई है। दीपक व विकास ने जान से मारने की धमकी दी है। कुछ समय बाद नवीन अपनी बुलेट बाईक पर सवार होकर घऱ से थोडी दुर बाबा ज्ञानदास के मंदिर की तरफ चला गया। अनिरुद भी नवीन के पीछे चला गया। पीछे से आ रहे कार मे सवार दीपक, विकास, रितिक, अरुण हथियारो सहित आये। नवीन अपनी बाईक छोडकर भागने लगा तो दीपक ने जान से मारने की नीयत से नवीन पर फॉयर किया तथा फरार हो गये। अनिरुध ने अपने भाई नवीन को ईलाज के लिये पीजीआईएमएस रोहतक में दाखिल कराया।
मामले की गभ्भीरता को देखते हुये पुलिस की अलग-2 टीमो का गठन किया गया। प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप.नि. सतीश कुमार के नेतृत्व मे स.उप.नि. संत कुमार व स.उप.नि. दिनेश की टीम द्वारा छापेमारी की गई। दिनांक 09.02.2026 को आरोपी दीपक उर्फ कमांडो पुत्र रामनिवास निवासी गांव खिडवाली, रितिक पुत्र अमरजीत निवासी खिडवाली, गौरव पुत्र सतपाल निवासी गांव भालौठ को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दीपक से एक देसी पिस्तौल 02 रौंद व रितिक से 01 देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। जांच मे सामने आया कि आरोपी दीपक उर्फ कमांडो का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी पर हत्या का प्रयास, स्नैचिंग, अवैध हथियार के तहत जिला रोहतक मे 04 व जिला सोनीपत में अवैध हथियार के 02 मामले दर्ज है। आरोपी दीपक उर्फ कमांडो का शराब ठेको मे हिस्सेदारी है। वारदात में घायल हुए नवीन उर्फ भंडर का भी पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। नवीन के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, छेडछाड, मारपीट, एनडीपीएस एक्ट, अवैध हथियार आदि धाराओ के तहत करीब 17 मामले दर्ज है। नवीन के खिलाफ जिला रोहतक मे 13, जिला सोनीपत मे 02, बहादुरगढ मे 01 व उतराखंड मे 01 मामला दर्ज है।