विशेष संवाददाता चिमन लाल
बहादुरगढ़
थाना सदर बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने गाड़ी चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। थाना प्रबंधक सदर बहादुरगढ़ निरीक्षक दिलबाग ने बताया कि जसवीर निवासी कुलासी ने शिकायत देते हुए बताया कि कल रात को उसने अपनी एक गाड़ी गली के सामने एक दुकान के साथ में खड़ी की थी। सुबह देखा तो उसकी गाड़ी वहां पर नहीं मिली। शिकायत पर कार्यवाही करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना सदर बहादुरगढ़ में चोरी का अपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए थाना में तैनात मुख्य सिपाही वीरेंद्र कुमार की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चार आरोपियों को चोरी की गाड़ी सहित बालौर चौक नजदीक फ्लाईओवर बहादुरगढ़ बाईपास से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सौरव निवासी रिठाल जिला रोहतक हाल दिल्ली, सागर निवासी कानौंदा जिला झज्जर, ध्रुव निवासी कंझावला रोड बवाना दिल्ली और विजय निवासी कानौंदा के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चारों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।