जून 2024 तक डीजेबी के सभी वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स के शोधित पानी का मानक 10/10 होगा ,युमना को साफ करने के लिए डीजेबी ने निर्धारित किया लक्ष्य : सोमनाथ भारती*
है। आर्टिफिशियल झील को शोधित पानी से भर कर ग्राउंड वाटर को रिचार्ज किया जाएगा और उसके बाद ट्यूबवेल्स लगाकर भूजल का दोहन कर शोधित पानी को सिस्टम में वापस लाया जाएगा।
*2024 तक यमुना में गिरेगा सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय मानकों वाला सीवर का शोधित पानी*
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने कहा कि
दिल्ली सरकार और दिल्ली जल बोर्ड का लक्ष्य है कि यमुना में गिरने वाले सीवर के पानी को इतना साफ (शोधित) कर दिया जाए कि यमुना प्रदूषित ना हो पाए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के वादे के मुताबिक 2025 से पहले यमुना को इतना स्वच्छ बना दिया जाएगा कि कोई भी उसमें डुबकी लगा सकेगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि जून 2024 तक सभी वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के शोधित पानी का मानक 10/10 तक पहुंचा जाए। इसके लिए पुराने वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में आधुनिक तकनीक की मदद से उन्हें अपग्रेड किया जा रहा है और कई नए वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। जून 2024 के बाद किसी भी वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से निर्धारित मानकों से कम मानक का शोधित पानी यमुना में नहीं जायेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली जल बोर्ड यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए कई मोर्चों पर काम कर रहा है। एक तरफ जहां सीवेज के शोधित पानी का अंतराष्ट्रीय मानक प्राप्त करने से यमुना को निर्मल बनाया जा सकेगा। वहीं दूसरी तरफ इस शोधित पानी से ग्राउंड वाटर को रिचार्ज कर दिल्ली में पानी की उपलब्धता को भी बढ़ाया जा सकेगा। गौरतलब है कि 10/10 एक अंतरराष्ट्रीय मानक है। इस मानक का सीवर शोधित पानी नदी में छोड़ा जा सकता है। इस मानक वाले पानी से नदी में प्रदूषण नहीं बढ़ता। वर्तमान में दिल्ली में सीवेज के पानी को शोधित करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड 35 वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन कर रहा है। उन्होंने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि यमुना को स्वच्छ बनाने का वादा कोई जुमला नहीं है। यमुना की सफाई के लिए जो काम किया जा रहा है, वो कोई दिखावा नहीं है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने जो कहा है वह किया है। देश के राजनीतिक इतिहास में एक ही व्यक्ति ऐसा है जिसने ये करके दिखाया है। बीजेपी के नेताओ को निमंत्रण देता हूं कि वो आए और देखे कि यमुना की स्वच्छता के लिए दिल्ली सरकार कैसा काम कर रही है।