ड्रेनों में केमिकल युक्त पानी छोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई :डीसी

विशेष संवाददाता चिमन लाल

झज्जर,

जिला से गुजरने वाली ड्रेनों में किसी प्रकार का कैमिकल युक्त पानी ना छोड़ा जाए इसके लिए संबंधित अधिकारी मांटिरिंग करें और लापरवाही मिलने पर सम्बंधित संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ताकि यमुना के पानी को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने यह निर्देश गुरुवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक में अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जिला की सीमा से गुजरने वाली ड्रेन नंबर आठ, मुंगेशपुर और केसीबी ड्रेन में कैमिकल युक्त दूषित पानी छोड़ने पर कार्रवाई की जाएगी। दूषित पानी के लिए सीटीपी ना लगाने वाले उद्योगों पर कार्रवाई की जाए। ड्रेनों के जरिये यह पानी यमुना में जाता है जिससे पानी प्रदूषित होने की संभावना बनी रहती है। इसमें अमोनिया की मात्रा बहुत अधिक बढ़ रही है। ड्रेनों में गंदे पानी की निकासी ना हो इसके लिए संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चौकसे, डीएमसी डॉ सुशील कुमार, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट व सीटीएम नमिता कुमारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *