झण्डेवाला देवी मन्दिर में सावन मास के दूसरे सोमवार 21. 07.2025 को भी भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया गया। आज विशेष रूप से उपर व प्राचीन गुफा वाले शिवालय में भक्तों नें बडी श्रद्धा के साथ पूजन किया।
प्राचीन गुफा वाले शिवालय में केवल उन्ही भक्तों द्वारा अभिषेक करवाया गया जिन्हों नें इस की पहले से बुकिंग करवा रखी थी। ऊपर नये शिवालय में प्रात से ही भक्त भारी संख्या मे शिवलिंग पर दूध व जल चढा रहे थे और यह क्रम सारा दिन चलता रहा।
सावन मास के पहले सोमवार से अंतिम सोमवार तक प्रति सोमवार गुफा वाले शिवालय में पांच बार रुद्राभिषेक किया जा रहा है कयोंकि सोमवार को भगवान शंकर का दिन माना जाता है। इसलिये सावन में सोमवार का विशेष महत्व होता है। भगवान शंकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
आज सारा दिन मंदिर में जल चढाने भक्त आते रहे और ऊपर वाले शिवालय में जल चढाते रहे। भक्तो को सुचारू दर्शन हो सके उन की सहायता व मार्गदर्शन के लिये बडी संख्या में सेवादार लगे रहे। अब तक करीब 45000 भक्त दर्शन कर चुके है।
नन्द किशोर सेठी,
प्रमुख,
प्रिंट एव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,
झण्डेलाला देवी मंदिर