दिल्ली के पालम इलाके में एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग से 9 लोगों की मौत

दिल्ली का पालम इलाके में बुधवार को एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग ने एक ही हंसते-खेलते परिवार के 9 लोगों की जान ले ली। जिस वक्त जब पांच मंजिला इमारत में आग की लपटें बढ़ रहीं थीं, तब एक पिता ने अपनी मासूम बेटी को सीने से चिपकाया और सीढ़ी से नीचे उतारने की कोशिश की. लेकिन बेटी हाथ से फिसल गई। इसके बाद पिता ने भी तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इसके अलावा मौके पर फायर बिग्रेड की टीम के पहुंचने से पहले पड़ोसी परिवार को बचाने के लिए आगे आए और हथोड़े की मदद से दीवार तोड़ने लगे. अपनों को खोने का गम और सिस्टम की देरी के बीच, इस मंजर ने एक ऐसी तस्वीर छोड़ी है जिसे दिल्ली कभी नहीं भूल पाएगी ।

इमारत की तीसरी मंजिल पर आग की लपटें तेजी से फैल रही थीं। इसी मंजिल पर 32 साल के अनिल और उनकी डेढ़ साल की मासूम बेटी मौजूद थे। नीचे रेस्क्यू के लिए लगाई गई सीढ़ी केवल दूसरी मंजिल तक ही पहुंच पा रही थी. जब आग ने विकराल रूप ले लिया और मौत सामने खड़ी दिखी, तो एक पिता ने अपनी बच्ची को मौत के मुंह से निकालने का आखिरी और सबसे खौफनाक फैसला लिया।

अनिल ने अपनी डेढ़ साल की बेटी को सीने से लगाकर नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन इस अफरा-तफरी में बच्ची उनके हाथ से फिसल गई. अनिल ने इस उम्मीद में बच्ची को नीचे की ओर फेंका था कि कोई उसे लपक लेगा, लेकिन नीचे ना तो कोई कुशन था और ना ही कोई सेफ्टी नेट.बच्ची सीधे जमीन पर जा गिरी, जिससे उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गए. अपनी बेटी को गिरता देख, हताश पिता अनिल ने भी तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी.वह नीचे खड़ी एक गाड़ी से जा टकराए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं. फिलहाल, पिता और बेटी दोनों सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *