दिल्ली के बदमाश को इंदिरापुरम में पुलिस ने दौड़ाकर दोनों पैर में मारी गोली

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम में बीते सोमवार रात पुलिस ने दिल्ली के शातिर लुटेरे को दौड़ाकर दोनों पैर में गोली मारी। जहां घायल को पुलिस ने अरेस्ट किया और अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। पकड़ा गया घायल आरोपी दिल्ली का रहने वाला है, जो इंदिरापुरम और दिल्ली से सटे गाजियाबाद इलाके में लगातार महिलाओं से लूट कर रहा था। घायल ने पूछताछ में बताया अपने और प्रेमिका के शौक पूरा होने के लिए वह लूट करता है। घायल ने अपना नाम पारस उर्फ सोनू पुत्र राम अवतार निवासी कच्ची कालोनी मौजपुर थाना शाहदरा दिल्ली। पारस 9वीं तक पढ़ा हुआ है। जिस पर गाजियाबाद और दिल्ली में लूट के 17 केस दर्ज हैं। आरोपी ने बताया कि 6 अक्टूबर को एटीएस रोडवेज के सामने एक महिला से चेन स्नेचिंग की घटना की थी। 5 पहले गाजियाबाद बार्डर के पास एक महिला से पर्स लूट की घटना की थी। इंदिरापुरम व शालीमार गार्डन में लूट की 6 वारदात कबूल की है।

सौ .वरिष्ठ पत्रकार तनसीम हैदर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *