दिल्ली में पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी

राजधानी दिल्ली में पीरागढ़ी फ्लाई ओवर पर रविवार (8 फरवरी) को एक सफेद रंग की कार में 3 शव मिलने से सनसनी फैल गई. इसमें दो पुरुष और 1 महिला के शव बरामद हुए हैं. खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है।पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. मौके पर पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे. मामले की जांच जारी है।

कार में संदिग्ध हालत में बरामद शवों में एक महिला 40 साल और पुरुष की उम्र करीब 46 साल है, जबकि तीसरे पुरुष की उम्र 60 के करीब बताई जा रही हैँ. तीनों शव टाटा की सफेद रंग की टिगोर कार में मिले हैँ. जहर से मौत की प्रबल आशंका जताई जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार लूटपाट में हत्या का मामला नहीं लग रहा है।

मृतकों की पहचान कर ली गई है. जिसमें रणधीर सिंह 60 वर्ष, लक्ष्मी सिंह 40 वर्ष और शिव नारायण 46 वर्ष के रूप में पहचान की गई. दिल्ली पुलिस के मुताबिक गाड़ी रणधीर की है. ये तीनों एक दूसरे को जानते थे, हालांकि रिश्तेदार नहीं थे. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है. इन तीनों के पेय पदार्थ में जहर मिलाकर पीने का आशंका है. पुलिस को किसी तरह के कोई संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं

आउटर नॉर्थ के डीसीपी सचिन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया, ”शाम 4 बजे हमें कॉल मिली थी कि गाड़ी के अंदर तीन लोग हैं और वह जवाब नहीं दे रहे हैं. तीनों शवों की पहचान हो चुकी है. और इसमें आगे की जांच चल रही है. दो पुरुष और एक महिला के शव हैं. उनके परिवार वालों से भी जानकारी ली जा रही है. सीसीटीवी और टेक्निकल जांच भी की जा रही है, जिससे पूरे घटनाक्रम का पता चल सके. यह तीनों एक दूसरे को जानते थे. लेकिन इनके बीच कैसा रिश्ता था, यह जांच के बाद पता चलेगा. इनके पास से जो समान मिले हैं वह इंटैक्ट है. अभी हत्या का एंगल इस मामले में नहीं लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *