विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
रोहतक पुलिस की एएनसी स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त दो केन्टर सवार तीन युवको को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। दोनो केन्टरो से कुल 102 किलो 390 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपियो को पेश अदालत किया जायेगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी एएनसी स्टाफ पीएसआई मनोज कुमार ने बताया कि स.उप.नि. संदीप के नेतृत्व मे एएनसी स्टाफ की टीम गांव हसनगढ बाईपास के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गस्त सूचना मिली की पंजाब निवासी तीन युवक दो कैन्टरो मे अवैध नशीला पदार्थ लिये हुये है जो जम्मु कटरा हाईवे से होते हुये गांव हसनगढ की तरफ आ रहे है सुचना के आधार पर तुरन्त जम्मु कटरा हाईवे से गांव हसनगढ सापंला की तरफ नाकाबंदी करते हुये वाहनो की चैंकिग शुरु की। कैन्टर न.पी.बी 13 बी.टी-8445 व पी.बी-03 बी.जे- 9197 मे आ रहे सवार तीन युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। युवको की पहचान हरमेल पुत्र भगवान वासी गांव मुसा जिला मानसा पंजाब, राजविन्द्र पुत्र गुरदीप निवासी गांव गोकल पट्टी जिला सगंरुर पंजाब व रशद पुत्र जमील खांन निवासी गांव ईल्तफतपुरा जिला सगंरुर पंजाब के रुप मे हुई। युवको के पास से डोडा पोस्त बरामद हुआ है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सांपला मे अभियोग संख्या 82/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।