पुलिस लाइन मे रोहतक पुलिस के जवानों ने किया योगाभ्यास

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

सोमवार को पुलिस लाईन रोहतक में जवानों द्वारा योगाभ्यास किया गया। योग प्रशिक्षक अमित (आयुष विभाग) ने जवानों ने अलग-2 प्रकार के व्यायामों के अभ्यास कराया। योग की शुरुआत प्राणायाम से की गई। जवानो ने योग आसन का भी अभ्यास किया। योग से शरीर मजबूत और लचीला बनता है। जवानो को स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करने, संतुलित भोजन खाने व उचित नींद लेने व स्वस्थ रहने के उपायो बारे भी विस्तार से बताया। उन्होंने शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक स्वास्थय का ध्यान रखे व रोज़ाना अपने लिए समय निकाल कसरत करने बारे सलाह दी। योग तनाव को कम करता है व बेहतर नींद देता है। स्वस्थ रहने के लिये नियमित रुप से व्यायाम व योगा करे। योग दिमाग को शांत रखता है। मन व मस्तिष्क को शांति मिलती है। योग करने से दिल व दिमाग की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। हमें नियमित रूप से योग व व्यायाम भी करना चाहिए। योग व व्यायाम से न केवल हमारा शरीर बल्कि दिमाग भी स्वस्थ रहता है। हमें योग को बढावा देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *