पात्र परिवार योजना का उठाए लाभ
रोहतक,
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा वर्तमान वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत देशभर में 25 लाख एलपीजी घरेलू कनैक्शन जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह गैस कनैक्शन ऐसे गरीब परिवारों की महिलाओं के नाम जारी किए जाएंगे जिन परिवारों की मासिक आय 10 हजार रूपए से ज्यादा न हो तथा परिवार के किसी सदस्य के नाम घरेलू गैस कनैक्शन जारी न किया गया हो। ऐसे पात्र गरीब परिवार अपने नजदीकी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर को घरेलू कनैक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। घरेलू गैस कनैक्शन के तौर पर पहला रिफिल, सुरक्षा होज पाईप एवं रेगुलेटर निशुल्क प्रदान किए जाएंगे। सरकार द्वारा गरीब परिवारों को 500 रूपए में सिलेण्डर दिया जा रहा है। योजना के तहत कनैक्शन के समय लाभार्थी को एक गैस रिफिल दिया जाएगा। गरीब पात्र परिवार इस योजना का पूरा लाभ उठाएं।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी घरेलू कनैक्शन के लिए आवेदन के साथ निर्धारित दस्तावेज संलग्न करने होंगे। इन दस्तावेजों में केवाईसी आवेदन फार्म, पहचान पत्र, निवास स्थान का प्रमाण पत्र, सरकार द्वारा जारी राशन कार्ड, आवेदक का आधार कार्ड, बैंक अकाउंट विवरण एवं घरेलू गैस कनैक्शन से वंचित होने का घोषणा पत्र व परिवार पहचान पत्र शामिल हैं।