फुटवियर कंपनी के कर्मचारियों को डायल 112, दुर्गा शक्ति ऐप व साइबर क्राइम बारे किया गया जागरूक

बहादुरगढ़

झज्जर पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिला विरुद्ध अपराधों के प्रति जागरूकता का अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत वीरवार को दुर्गा शक्ति झज्जर की विशेष रूप से प्रशिक्षित पुलिस टीम द्वारा फुटवियर कंपनी के कर्मचारियों को दुर्गा शक्ति एप के संबंध में जानकारी दी गई। विपरीत समय में स्वयं की सुरक्षा करने में लड़कियां कदम बढ़ाते हुए आगे बढ़े और हर क्षेत्र में सशक्त बने इसी उद्देश्य को लेकर झज्जर के पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन के दिशा निर्देशानुसार दुर्गा शक्ति टीम झज्जर द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता के विशेष अभियान के तहत फुटवियर कंपनी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें झज्जर पुलिस की विशेष रूप से प्रशिक्षित महिला पुलिस की टीम द्वारा कंपनी के महिला कर्मचारी को आत्मरक्षा की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए दुर्गा शक्ति एप तथा साइबर क्राइम से बचाव के तरीकों बारे जानकारी दी गई। महिला पुलिस की टीम द्वारा महिला कर्मचारीयो को सशक्त बनने के लिए दुर्गा शक्ति एप को डाउनलोड करना तथा विपरीत समय में एप का इस्तेमाल करने के संबंध में जागरूक किया गया। महिला विरुद्ध अपराध को रोकने के लिए महिलाओं का सशक्त व जागरूक होना अति आवश्यक है। झज्जर पुलिस की ओर से महिलाओं की सहायता व सुरक्षा के लिए टोल फ्री डायल 112 नम्बर उपलब्ध हैं। महिलाऐ उपरोक्त नंबरों पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकती हैं। महिलाएं स्वरक्षा के लिए दुर्गा शक्ति एप को भली प्रकार से समझ कर स्वयं को सुरक्षित व मजबूत बनाएं। महिलाओं को परिस्थितियों के अनुसार अपनी सुरक्षा के लिए खुद भी सशक्त व जागरूक होना पडे़गा। महिला दुर्गा शक्ति टीम प्रभारी निरीक्षक सुनीता के नेतृत्व में दुर्गा शक्ति टीम झज्जर की विशेष रूप से प्रशिक्षित महिला पुलिस की टीम ने छात्राओं को स्वरक्षा के लिए दुर्गा शक्ति एप के संचालन की बारीकियों बारे बतलाया व समझा गया। इस दौरान साइबर क्राइम से बचाव के लिए विशेष सावधानियां रखने बारे भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला कर्मचारी द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी महिला पुलिस की टीम द्वारा विस्तारपूर्वक दिए गए। फुटवियर कंपनी के कर्मचारीयो को दुर्गा शक्ति ऐप डाउनलोड करवा कर समझाया गया। निरीक्षक सुनीता ने बताया कि पुलिस कमिश्नर झज्जर बी सतीश बालन के दिशा निर्देशानुसार झज्जर पुलिस द्वारा चलाए गए महिला सशक्तीकरण एवं जागरूकता अभियान के तहत स्कूल एवं कालेज छात्राओं को स्वरक्षा तथा दुर्गा शक्ति एप के इस्तेमाल के प्रति जागरूक करने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *