केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से रविवार को पेश किए गए लगातार 9वीं बार बजट में कई अहम ऐलान किए गए हैं. इनमें आम लोगों के लिए सबसे बड़ी और राहत की खबर ये है कि चमड़े का जूता और कपड़े निर्यात सस्ता हुआ है। इसके अलावा माइक्रोवेव, सोलर एनर्जी से संबंधित चीजें और कैंसर की दवाएं सस्ती हुई है. बजट में एक तरफ जहां 1 अप्रैल 2026 से इनकम टैक्स एक्ट लागू होने जा रहा है तो वहीं शराब महंगी होने जा रही है।
बजट में हालांकि, टैक्स को लेकर कोई रियायत नहीं दी गई है और न ही बड़ा ऐलान किया गया है. फिर भी कृषि से लेकर रक्षा तक बजट में आवंटन में खास ध्यान रखा गया है. वित्त वर्ष 2026-27 का यह बजट विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की तरफ बढ़ने में काफी अहम साबित हो सकता है. ऐसे समय में जब देश हाई अमेरिकी टैरिफ का सामना कर रहा है और वैश्विक अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है, यह बजट पेश किया जा रहा है.
आइये जानते हैं कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट के पिटारे से किस पर मेहरबानी दिखाई है और किसे झटका दिया है-
क्या-क्या हुआ महंगा?
बजट 2026 में मिनरल्स, स्क्रैप, शराब महंगे हुए हैं.
क्या हुआ सस्ता?
लेदर
कपड़ा
सिंथेटिक फुटवियर
विदेशी यात्रा
कैंसर की 17 दवाएं
माइक्रोवेव ओवन
जूते
एयरक्राफ्ट निर्माण से जुड़ी चीजें
EV बैटरी
शुगर की दवाएं
चमड़े और कपड़े का निर्यात
बायोगैस मिक्स्ड CNG ये सारी चीजें सस्ती होंगी.
सोलर ग्लास
मिक्स्ड गैस सीएनजी
विमानों का ईंधन