रोहतक पुलिस द्वारा पुलिस लाइन में किया गया परेड व योगा का आयोजन

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

पुलिस लाईन रोहतक में सोमवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। एएसपी श्री वाए. वी. आर शशि शेखर ने परेड की सलामी ली तथा पुलिस अधिकारियों/जवानो को दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे है। एएसपी श्री वाए. वी. आर शशि शेखर ने राइडर पर तैनात स्टाफ को संबोधित करते हुये कहा कि राइडर पर तैनात स्टाफ अपने अपने-2 एरिया मे निरंतर गश्त करे। दुश्चरित्र, असामाजिक व शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी रखे। सार्वजनिक स्थान पर नशीले पदार्थो का सेवन व हुडदंग/हंगामा करने वाले से भी सख्ती से निपटा जाये। असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करे। किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में ना लेने दे। कानून के विरूद्ध कार्य करने वालों के खिलाफ कानून के अनुरूप सख्त कार्यवाही करे। आगे उन्होने कहा कि कानून व शांति व्यवस्था को कायम रखे।
पुलिस लाईन में जवानो द्वारा योगा अभ्यास किया गया। जवानों ने अलग-2 प्रकार के व्यायामों के अभ्यास किए। योग की शुरुआत प्राणायाम से की गई। जवानों को ध्यान लगाने की क्रिया के बारे में भी अवगत कराया गया। जवानो ने योग आसन का भी अभ्यास किया। इस दौराने जवानों को योग के फायदे तथा स्वस्थ रहने के मूल-मंत्र दिए। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग करने, संतुलित भोजन खाने व उचित नींद लेने व स्वस्थ रहने के उपायो बारे भी विस्तार से बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *