विशेष संवाददाता चिमन लाल
दो देसी पिस्तौल व 02 रौंद बरामद
रोहतक
रोहतक पुलिस की टीम ने दौराने गश्त अलग-2 स्थानो से दो युवको को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवको से दो देसी पिस्तौल व 02 रौंद बरामद हुये है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अलग-2 अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। प्रभारी एवीटी एवं पी.ओ स्टाफ उप.नि. रामबीर कुमार ने बताया कि स.उप.नि. अश्वनी के नेतृत्व मे पुलिस टीम नया बस स्टैंड चौक महम के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये महम लाखनमाजरा रोड नजदीक खेडी महम पावरहाउस के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान रमन पुत्र अशोक निवासी गांव जिंदराण के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व 02 रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना महम मे अभियोग संख्या 40/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
प्रभारी थाना महम उप.नि. सुभाष कुमार ने बताया कि पीएसआई गौरव नेतृत्व मे पुलिस टीम गांव सैमाण के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये गांव सैमाण मे स्थित सरकारी स्कूल के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान नवीन उर्फ दीपा पुत्र फुल निवासी सैमाण के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 38/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।