विशेष संवाददाता चिमन लाल
स्कूल/कॉलेज मे विद्यार्थियों व आमजन को किया जागरुक
साइबर अपराध घटित होने पर साइबर हेल्पलाइन नं. 1930 करे कॉल
रोहतक
रोहतक पुलिस द्वारा साइबर राहगिरी के तहत साइबर सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया गया है। रोहतक पुलिस द्वारा अपने-2 थाना क्षेत्र मे स्थित स्कूल, कॉलेज, पार्क इत्यादि स्थानो पर जाकर साइबर अपराध के बचाव, साइबर अपराधों की पहचान व ठगी के तरीके बारे जागरूक किया जा रहा है। थाना सांपला की टीम ने ईस्माइला मे स्थित स्कूल मे विद्यार्थियों को बताया कि कैसे साईबर अपराधी साइबर अटैक करके लोगों को अपना ठगी का शिकार बनाते है तथा उन्हें मानसिक, आर्थिक व सामाजिक नुकसान पहुंचाते हैं और इन अपराधों से कैसे बचाव करें इत्यादि के बारे में बताकर जागरूक किया गया। थाना सिविल लाइन की टीम ने वैश्य स्कूल व वैश्य कॉलेज मे छात्र/छात्राओ को साइबर अपराध घटित होने पर साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करने बारे बताया। थाना शहर रोहतक की टीम ने पीएसआई शुभम के नेतृत्व मे पार्क मे मौजूद आमजन को साइबर अपराधियो के ठगी करने के तरीके व उनके बचाव बारे जागरुक किया गया। पुलिस टीम ने बताया कि साइबर अपराधी बहुत आकर्षक व लुभावने ऑफर देते है इंसान के मन मे लालच पैदा करते है औऱ आपकी निजी जानकारी साइबर अपराधी हासिल कर आपके खाते को खाली कर देते है। ई-मेल, व्हाट्सएप, पर भेजे गए किसी लिंक पर क्लिक ना करे अपने बैंक खाते की डिटेल, निजी जानकारी, ओटीपी किसी के साथ शेयर ना करे। अपने ई-मेल, फेसबुक, ऑनलाइन बैकिंग के पासवर्ड समय- पर बदलते रहे व मजबूत पासवर्ड रखे। आमजन को जागरुक करते हुये कहा कि अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट व बैंकिंग एप्स को सुरक्षित लॉक करके रखें तथा अपनी निजी जानकारी को किसी भी व्यक्ति से सांझा करने से बचें। आप के साथ किसी भी तरीके का साइबर अपराध घटित होता है तो आमजन जितनी जल्दी हो सके 1930 या 112 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाये। ताकि आपकी ठगी हुई राशि को फ्रीज करवाकर वापिस आपके खाते मे पहुचाई जा सके। अपने नजदीक पुलिस थाने मे जाकर साइबर हैल्प डेस्क पर अपनी शिकायत दर्ज करवाए।