विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
रोहतक पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम के नाम 1 लाख 90 हजार रुपये की हुई ठगी की वारदात को हल करते हुये गिरोह मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना साइबर निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि खेडी साध निवासी की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 09.07.2025 को उसके पास एक मैसेज आया जिसमे वर्क फ़्रॉम होम की बात कही। उस के हा करने पर उन्होंने रेस्टोरेंट के लिंक पर रिव्यु देने बारे कहा। उन्होंने टेलीग्राम पर उसको लिंक भेजा जो टास्क पूरा करने के लिंक दिये गयें। टास्क पूरा करने पर उन्होंने उसको 180 रुपये भेज दिए जिसके बाद उस को बीस टास्क पूरे करने के लिए और दिए गए। ये बीस टास्क पूरा करने के बाद उन्होंने उसके पास 200 रुपये भेज दिए। दिनांक 10.07.2025 को टेलीग्राम के एक ग्रुप में जोड़ा गया। जिसके बाद उन्होंने प्रीपेड टास्क पूरा करने के टास्क दिये। उसका वाॉलेट बना दिया। उसके द्वारा अलग अलग ट्रांजेक्शन 1000 व 2000 रुपये भेजे। टास्क पूरा करने पर उन्होंने 3900 रुपये वापिस भेज दिया। वॉलेट में भेजे गये रुपये व प्रॉफिट ज्यादा दिखा रहा था। उसने अलग अलग ट्रांजेक्शन में 90 हज़ार रुपये भेज दिए। वॉलेट में 1,30,900 रुपये दिखने लगे। उसने अपने पैसे वापस निकालने चाहे तो उन्होंने कहा कि उसने गलती कर दी है जिससे वॉलेट फ़्रीज़ हो गया है। पैसे निकालने के लिए 1,00,000 रुपया और भेजने पडेगे। उनकी बातों में आकर उनके पास एक लाख रुपया और ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि वॉलेट फ़्रीज़ हो गया है दोबारा से 1 लाख 60 हज़ार रुपये और भेजने पड़ेंगे जिससे शिकायतकर्ता को अंदेशा हो गया कि उसके साथ धोखा धड़ी हुई है। मामले की जांच पीएसआई अनिल द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 05.02.2026 को आरोपी सतपाल पुत्र गुरमेज निवासी उतर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है।