विजय दशमी पर्व के मद्देनजर रोहतक पुलिस ने किए सुरक्षा व कानून व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध

विशेष संवाददाता चिमन लाल

आमजन से अपील- अपने वाहन को पार्किंग जोन मे खडा करे, 2 अक्टूबर को सांय 5 बजे से लेकर रावण दहन का कार्यक्रम होने तक ओल्ड आईटीआई ग्राउंड की तरफ जाने वाले रास्ते से बचे

रोहतक

रोहतक पुलिस ने दशहरा पर्व के मद्देनजर आमजन के लिए सुरक्षा व कानून व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए है। त्यौहार को ध्यान में रखते हुए तथा रावण दहन के दौरान होने वाली भीड़ पर नियंत्रण व कानून व्यवस्था स्थिति बनाए रखने के लिए जिला पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए है। यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस में भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रत्येक प्रभारी थाना/चौकी अपने-2 एरिया में सुरक्षा व कानून व्यवस्था के जिम्मेदार होगे। राजपत्रित अधिकारी भी अपने-2 ईलाके में निरंतर गस्त में रहेंगे तथा स्थिति पर नियंत्रण रखेंगे।
यातायात बिन्दु चिन्हित कर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी प्रभारी थाना/चौकी को सख्त निर्देश दिए गए है। बाजारों, भीड़-भाड वाले तंग स्थानों पर पैदल गस्त भी लगाई गई है। अपराधी व्यक्तियों व असामाजिक/शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए सीआईए की टीमों का गठन किया गया है। स्वाट टीम भी हथियारों से सुसज्जित होकर निरंतर गश्त में रहेगी। आमजन से अपील है कि कोई भी संदिग्ध वस्तु को हाथ ना लगाए। संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या वाहन दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करे। थाना/चौकी या डायल 112 या पुलिस कंट्रोल रूम रोहतक के फोन नम्बर 01262-228113 पर सूचनांए दे। चैकिंग के दौरान पुलिस को सहयोग करे।
विजय दशमी के पर्व पर पुराना आईटीआई ग्राऊड में होने वाले रावण दहन के अवसर पर विशेष रुप से नाकाबन्दी की गई है। दिनांक 02.10.2025 को सांय 5 बजे के बाद से रावण दहन होने तक ओल्ड आईटीआई ग्राउंड की तरफ जाने वाले रास्ते का प्रय़ोग करने से बचे वैकल्पिक रास्तो का प्रयोग करे। पांच बजे के बाद से कार व अन्य बड़े वाहनों को पुरानी आईटीआई मैदान की तरफ जाने की मनाही है। केवल पैदल या दोपहिया वाहन ही नाकों से गुजर सकते है। इसके अलावा भी स्थिति को देखते हुए यातायात डायवर्ट किया जा सकता है।
आमजन से अपील है कि अपने वाहनों को उचित स्थानों पर खड़ा करे। मदन लाल धीगडा सामुदायिक केंद्र के पीछे खाली मैदान मे बनी पार्किंग मे ही अपने वाहन को खडा करे। सड़क व नो पार्किंग जोन में कोई भी व्यक्ति अपना वाहन ना खड़ा करे। यातायात नियमों का पालन करे। अगर कोई व्यक्ति अपना वाहन नो पार्किंग जोन, सडक पर खडा करते है तो प्रशासन द्वारा क्रेन से वाहन को उठाने की अलग से ड्यूटी लगाई गई है। नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को क्रेन द्वारा उठाया जाएगा। अत: आमजन से अपील है कि अपने वाहनों को उचित स्थानों पर खड़ा करे। सड़क व नो पार्किंग जोन में कोई भी व्यक्ति अपना वाहन ना खड़ा करे। यातायात नियमो का पालन करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *