साईबर सैल रोहतक मे तैनात एएसआई संदीप कुमार ने की आत्महत्या

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

दिनांक 14.10.2025 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि साइबर सैल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय रोहतक मे तैनात स.उप.नि. संदीप कुमार ने गांव लाढौत में खेत में बने कोठरे में अपनी सर्विस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की गई। घटनास्थल से बॉडी के पास से एक चार पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसके अलावा संदीप कुमार द्वारा सुसाइड करने से पहले एक विडियो भी बनाई गई जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। स.उप.नि. संदीप कुमार एक ईमानदार पुलिस कर्मचारी था जो अपना कार्य कर्तव्य निष्ठा भाव से करता था। यह एक अत्यंत दुख:द घटना है। इस दुख की घड़ी में रोहतक पुलिस परिवार के साथ है। पुलिस की आमजन से अपील है कि भाईचारा बनाए रखे, शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *