स्वच्छता के लिए मिशन के रूप में काम करें अधिकारी व कर्मचारी :- विशेष अधिकारी प्रदीप कौशिक

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन स्वच्छता बारे नागरिकों को करें जागरूक

रोहतक,

नगर निगम के विशेष अधिकारी (स्वच्छता) प्रदीप कौशिक ने नागरिकों का आह्वान किया है कि वे अपने घरों, दुकानों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कचरा डालने के लिए डस्टबिन रखें ताकि नगर निगम के कचरा एकत्रित करने वाले वाहन इन डस्टबिन से कचरा उठा सके और खुलें में कचरा न फैले। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन अपने क्षेत्रों में लोगों को डस्टबिन में कचरा डालने के लिए लोगों को जागरूक करें तथा पार्कों में उचित कचरा प्रबंधन अपनाएं। प्रदीप कौशिक स्थानीय नगर निगम कार्यालय में निगम के स्वच्छता से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक में शहर में स्वच्छता समीक्षा कर रहे थे। इसके उपरांत उन्होंने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों एवं गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में स्वच्छता अभियान को जनभागीदारिता से जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वे 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे स्थानीय जिला विकास भवन के डीआरडीए हॉल में सफाई कर्मचारियों से संवाद करेंगे तथा उन्होंने अपने कर्तव्य का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने बारे प्रोत्साहित करेंगे।
उन्होंने निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे स्वच्छता के कार्य को मिशन के रूप में ले तथा अगले 11 सप्ताह हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत शहर को मिलकर साफ बनाए। उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारी कम्प्युनिकेशन योजना तैयार करें, जिसमें स्वच्छता से जुड़े सभी कर्मचारियों व अधिकारियों का विवरण दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम के पास 606 सफाई कर्मचारी, 7 सहायक सफाई निरीक्षक, 24 सफाई दरोगा व 7 सुपरवाइजर है। सडक़ों की सफाई के लिए दो बड़ी मशीनें उपलब्ध है। नगर निगम के पास 100 टिपर, 22 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 100 रेहड़ी भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा रात्रि के दौरान भी कचरे का उठान किया जाएगा। नगर निगम द्वारा डेयरी क्षेत्र में पशुओं के गोबर को उठाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा नालों पर स्क्रीन लगाने का कार्य किया जाएगा, जिससे सुविधा होगी। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ नगर निगम के पास उपलब्ध संसाधनों व मैनपावर की जानकारी ली। उन्होंने घर-घर से कचरा एकत्रित करने की समीक्षा की तथा कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी मिशन मोड़ में इस कार्य को संपूर्ण करें। उन्होंने कहा कि नालों की निरंतर सफाई की जाए।
प्रदीप कौशिक ने कहा कि हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत शहर को गंदगी मुक्त साफ-सुथरा व सुंदर बनाने के साथ-साथ शहर की सडक़ों के गड्ढों को भी भरा जाएगा। आगामी एक सितंबर से संबंधित कर्मचारी शहर की सडक़ों के गड्ढों को भरने का अभियान चलाकर शहर की सडक़ों को गड्ढा मुक्त करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी जिला प्रशासन व नगर निगम की स्वच्छता से संबंधित व्हाट्सएप ग्रुपों का निरंतर अवलोकन करते रहे तथा इन ग्रुपों में खुले में कचरे इत्यादि से संबंधित फोटो शेयर करते ही तुरंत कचरे को उठवाएं। उन्होंने शहर में स्वच्छता का जायजा लिया। उन्होंने डीएलफ, पुराना आईटीआई ग्राउंड, कोर्ट व सिविल रोड़ इत्यादि स्थानों का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *