अपनी मां की हत्या करने का आरोपी बेटा गिरफ्तार

चिमन लाल, ब्यूरो चीफ हरियाणा, क्राइम हिलोरे न्यूज ग्रुप

बेरी

बीती 12 सितंबर को पुलिस चौकी बेरी को सूचना प्राप्त हुई थी कि बुढा महादेव मंदिर के पास एक लड़के ने अपनी मां की हत्या कर दी है। सूचना पर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे तो वहां पर मौजूद जगबीर ने बताया मृतका के लड़के का उन्हें फोन आया था कि उसके भाई का फोन नहीं मिल रहा। इसलिए घर जाकर मेरी मां से बात करवा दो जगबीर ने घर जाकर देखा तो कृष्णा देवी घर के अंदर फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। जिसकी सूचना उसके बेटे को दी गई जो कि पैरामिलिट्री फोर्स में नौकरी करता है। दूसरा लड़का आरोपी कर्मवीर उसके साथ रहता था जो मौके से फरार था। इसके बाद उच्च अधिकारियों द्वारा मौका घटनास्थल का मुआयना किया गया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से सबुत इकट्ठे किए। इस दौरान प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला की हत्या किसी तेजधार हथियार से गले पर वार करके की गई है। इसके बाद मृतका के लड़के धर्मपाल निवासी बेरी ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसकी माता की हत्या उसके छोटे भाई ने ही की है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना बेरी में हत्या का अपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए चौकी की पुलिस टीम ने आरोपी कर्मवीर निवासी बेरी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त गंडासी बरामद की गई। अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे करने का आदी है और हत्या करने के बाद इधर-उधर छिपता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *