अरविंदर सिंह लवली के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब नामांकन के दौरान

बीते गुरुवार को गांधी नगर की गलियां जोश और उत्साह से गूंज उठीं। अरविंदर सिंह लवली के समर्थन में जनता का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 11:00 बजे उन्होंने गीता कॉलोनी एसडीएम ऑफिस में अपने नामांकन पत्र भरे।

इस अवसर पर पूर्वी दिल्ली सांसद और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, निगम पार्षद नीलम चौधरी, निगम पार्षद प्रिया कंबोज, पूर्व विधायक नसीब सिंह, और पूर्व निगम पार्षद जैसे सुरेंद्र शर्मा, जितेंद्र कुमार, रोमेश गुप्ता, शम्मी कपूर, भरत भदौरिया के साथ मंडल अध्यक्ष सचिन चौहान, पूजा शर्मा और हरविंद्र शर्मा उपस्थित रहे।

जनसमूह को संबोधित करते हुए अरविंदर सिंह लवली ने कहा, “दिल्ली को बहाने नहीं, बदलाव चाहिए।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *