अर्पण व श्रवण दिव्यांग संस्थानों में मनाया गया होली का त्यौहार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक,

उपायुक्त सचिन गुप्ता के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार के दिशा निर्देशानुसार अर्पण और श्रवण दिव्यांग संस्थानों में शनिवार को होली का त्यौहार मनाया गया। कार्यक्रम में अध्यापिका प्रियंका व मिनाक्षी ने बच्चों को डांस करवाया। ज्योति व मनजीत ने रंगोली बनवायी। मीणा और अंजू ने बच्चों ड्राइंग ,पोस्टर मेकिंग गतिविधियां करवाई। नीलम कटारिया व सभी स्टाफ सदस्यों के द्वारा कार्यक्रम में स्पेशल दिव्यांग बच्चों से ड्राइंग, पोस्टर मेकिंग, रंगोली में भाग दिलवाया। इस दौरान अनमोल का जन्मदिन भी मनाया गया । इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी महावीर गोदारा ने छात्रों द्वारा की गतिविधियों की प्रशंसा की और बच्चों को मोटिवेट किया। सभी बच्चों को होली पर रिफ्रेशमेंट देकर होली पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर अर्पण से अंजू वर्मा, मीनाक्षी , ज्योति , प्रियंका, नरेश, राकेश , रोहित , प्रियंका, लक्ष्मी, रेखा, अनीता और सरवन संस्था से मीनू, कविता, राकेश व समस्त सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *