विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
रोहतक पुलिस की टीम ने दौराने गश्त अलग-2 स्थानो से दो युवको को अवैध हथियारो सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो से दो देसी पिस्तौल व एक रौंद बरामद हुआ है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अलग-2 अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही महाबीर के नेतृत्व मे पुलिस टीम सांपला कुलताना मोड दिल्ली रोड सांपला के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान हर्ष पुत्र सतीश निवासी सांपला के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व 01 रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सांपला मे अभियोग संख्या 01/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी हर्ष को न्यायिक हिरासत भेजा गया है।
प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप.नि. सतीश कुमार ने बताया कि उप.नि. सुरेन्द्र क नेतृत्व मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम रोहतक झज्जर रोड के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान प्रिंस पुत्र दीपचंद निवासी कुतुबगढ नई दिल्ली के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सांपला मे अभियोग संख्या 04/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।