अवैध निर्माण/ कॉलोनी को गिराने का अभियान रहेगा जारी : उपायुक्त सचिन गुप्ता

गांव जिंदरान कलां में चलाया गया तोड़-फोड़ अभियान, एक अवैध निर्माण को तोड़ा गया

अवैध निर्माण/ कॉलोनी को गिराने का अभियान रहेगा जारी : उपायुक्त सचिन गुप्ता

रोहतक,

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिला के नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माणों/कालोनियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गांव जिंदरान कलां में 1 अवैध निर्माण को गिराया गया। उन्होंने बताया कि जिला में अवैध निर्माण/कॉलोनी के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने जीवन की कमाई को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें। इस तोड़-फोड़ अभियान में जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने व किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तोड़ फोड़ अमले के साथ मौजूद रहा।
  जिला नगर योजनाकार सुमनदीप ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों या डीलर/भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें क्योकि इस तरह की विभागीय कार्यवाही समय-समय पर प्रशासन द्वारा अमल में लाई जायेगी। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले स्थानीय सैक्टर-1 स्थित उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *