अवैध हथियारों के साथ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

बहादुरगढ़

सीआईए वन बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया से अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह द्वारा जिला में अवैध असला रखने वाले वांछित आरोपियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ की पुलिस टीम थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया में मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि अमन निवासी बोम्बे वाली गली बहादुरगढ़ अपने पास अवैध हथियार लिए हुए है, जो कहीं पर जाने की फिराक में नया बस स्टैंड के पास खड़ा हुआ है। गुप्त सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ मे तैनात मुख्य सिपाही सोनू कुमार अपनी टीम के साथ उपरोक्त स्थान पहुचा और एक व्यक्ति को शक की बिनाह पर काबू किया गया। जिसकी पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उससे दो अवैध हथियार बरामद हुआ। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ में सशस्त्र अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *