अवैध हथियार देसी पिस्तौल सहित एक युवक को रोहतक पुलिस ने किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक
 
रोहतक पुलिस की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से एक देसी पिस्तौल व एक रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। प्रभारी एवीटी एवं पी.ओ स्टाफ उप.नि. रामबीर कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही लोकेश के नेतृत्व मे पुलिस टीम खेडी साध से कारोर रोड नजदीक हिसार दिल्ली रोड फ्लाईओवर के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान संदीप उर्फ सैंडी पुत्र रामकिशन निवासी गांव चुलियाना के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व एक रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना आईएमटी मे अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *