अवैध हथियार सहित एक युवक गिरफ्तार, एक देसी पिस्तौल व 07 रौंद बरामद

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक
 
रोहतक पुलिस की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल व 07 रौंद बरामद हुए है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को 04 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। प्रभारी थाना सदर निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही पवन के नेतृत्व मे पुलिस चौकी घिलौड की टीम गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त काहनी जसिया चौक एनएच-709 के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सुमित निवासी पुठर जिला सोनीपत के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व 07 रौंद बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 301/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *