विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
रोहतक पुलिस की पीओ स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल व दो रौंद बरामद हुए है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। प्रभारी पी.ओ स्टाफ पीएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही अमित के नेतृत्व मे पीओ स्टाफ की टीम गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त कुंडु फॉर्म हाउस के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान मंजीत निवासी जिला झज्जर के रुप में हुई ।नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व दो रौंद बरामद हुए है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शहर रोहतक मे अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया।