विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल व 2 रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत भेजा गया है। प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि स.उप.नि. अमित के नेतृत्व मे सीआईए-1 स्टाफ की टीम सनसिटी चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये सनसिटी चौक से सेक्टर 4/5 रोड से होते हुये कबीर कॉलोनी की तरफ से आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान रोहित उर्फ टिनू पुत्र रणबीर निवासी बोहर के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व दो रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना अर्बन एस्टेट मे अभियोग संख्या 346/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।