आज से BS-6 नियम लागू, बाहरी राज्यों की गाड़ियां लौटाई गई

राजधानी दिल्ली में खराब हवा को सुधारने के लिए रेखा गुप्ता सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। नए नियम के तहत, BS-6 इंजन वाली गाड़ियों को छोड़कर बाकी सभी वाहनों को दिल्ली बॉर्डर पर ही रोका जाएगा।

यह व्यवस्था आज (गुरुवार, 18 दिसंबर) से पूरे शहर में लागू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि BS-5, BS-4, BS-3 आदि गाड़ियों को वापस मोड़ दें, क्योंकि इन वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच रेखा गुप्ता सरकार ने AQI को नियंत्रित करने के लिए कड़ा कदम उठाया है। नए नियम के अनुसार, BS-6 इंजन वाली गाड़ियों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों को राजधानी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सरकार और दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर आपके वाहन में BS-6 इंजन नहीं है, तो आपको दिल्ली जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। इस कदम का उद्देश्य राजधानी की हवा को तुरंत राहत देना और प्रदूषण के स्तर को नियंत्रण में रखना है।

गुरुवार से से दिल्ली में बाहरी राज्यों से रजिस्टर्ड कोई भी वाहन, अगर वह BS-6 मानक का नहीं है, तो राजधानी में प्रवेश नहीं कर सकेगा। इस नियम के लागू होने के बाद नोएडा-गाजियाबाद, फरीदाबाद-गुरुग्राम और आसपास के इलाकों से दिल्ली आने वाले कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियम का उद्देश्य राजधानी की हवा को प्रदूषण मुक्त करना और AQI को नियंत्रण में रखना है।

बता दें कि रेखा गुप्ता सरकार के नए आदेश के तहत, अगर दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड कोई वाहन 1 अप्रैल 2020 से पहले खरीदा गया है, तो उसे राजधानी में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। चाहे गाड़ी नई लगती हो, इंजन सही हालत में हो या EMI अभी भी चल रही हो, यह नियम सभी पुराने वाहनों पर लागू होगा।

दिल्ली में बिगड़ती हवा से निपटने के लिए सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। अब उन वाहनों को पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं दिया जाएगा जिनके पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) नहीं है। पेट्रोल पंप बिना वैध PUC वाले वाहनों को ईंधन देने से रोक रहे हैं। इस नियम को लागू करने में नंबर प्लेट रीडर कैमरे, पंपों पर वॉयस अलर्ट और पुलिस की मदद का इस्तेमाल किया जा रहा है।

दिल्ली में बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) वाले वाहनों को अब पेट्रोल नहीं मिलेगा, यानी ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ नियम सख्ती से लागू किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, राजधानी की सीमाओं सहित 126 जांच चौकियों पर 580 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। प्रभावी क्रियान्वयन के लिए परिवहन विभाग की कई प्रवर्तन टीमों को पेट्रोल पंपों और सीमा चौकियों पर भी तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *