विशेष संवाददाता चिमन लाल
झज्जर
थाना सदर झज्जर की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को इनवर्टर बैटरी चोरी के मामले मे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सदर झज्जर निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई थी कि गांव खुंगाई के एक मकान में रखा इनवर्टर और बैटरी चोरी हो गए हैं। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर में तैनात उप निरीक्षक जिले सिंह की पुलिस टीम ने गहनता से कार्रवाई करते हुए मामले के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान साहिल निवासी खुंगाई के तौर पर की गई। पहले भी उपरोक्त मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनसे चुराई गई इनवर्टर और बैटरी बरामद की जा चुकी है। पकड़े गए आरोपी को अदालत झज्जर में पेश करके माननीय अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।