दिवाली का त्योहार न केवल शुभ माना जाता है बल्कि लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण भी होता है। हिंदू मान्यताओं में यह त्योहार बेहद पवित्र त्योहार कहलाता है।
ऐसे में इसकी तिथि को लेकर अक्सर लोगों के मन में उत्साह रहता है कि इस साल दिवाली कब मनाई जाएगी। हम बात कर रहे हैं 2024 में दिवाली का पर्व कब मनाया जा रहा है। बता दें कि दिवाली अकेले नहीं आती बल्कि इसके चारों तरफ कुछ अन्य महत्वपूर्ण त्योहार भी आते हैं जो उतने ही महत्वपूर्ण होते हैं जितनी की दिवाली। ऐसे में उन त्योहारों की तिथि के बारे में भी पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दिवाली का पर्व कब मनाया जा रहा है? धनतेरस कब है? गोवर्धन कब है? नरक चौदस यानी नरक चतुर्दशी कब है? भाई दूज कब है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से….
दीपावली 2024 के 5 दिन कौन से हैं?
- धनतेरस
- नरक चौदस (छोटी दिवाली)
- दिवाली
- गोवर्धन
- भाई दूज
- 2024 में धनतेरस और दीपावली कब है?
- बता दें कि धनतेरस पर्व कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। ऐसे में यह 29 अक्टूबर दिन मंगलवार को मनाया जाएगा।
- दिवाली का त्योहार कार्तिक महीने की अमावस्या को मनाया जाता है। बता दें कि इस बार कार्तिक महीने की अमावस्या 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी लेकिन इस अमावस्या का समापन एक नवंबर को शाम के वक्त होगा। अब कन्फ्यूजन यह है कि दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी या 1 नवंबर को तो, बता दें कि ये समय पर निर्भर करता है। इस साल अमावस्या 31 अक्टूबर की दोपहर 3:52 पर शुरू हो रही है वहीं इसका समापन 1 नवंबर को शाम के वक्त 6:16 पर हो रहा है। यदि पंचांग की मानें तो दिवाली 1 नवंबर को मनाई जाएगी। हालांकि दिवाली की पूजा रात के वक्त की जाती है ऐसे में लोग 31 अक्टूबर को भी दिवाली मना रहे हैं।
- नरक निवारण चतुर्दशी 2024 में कब है?
- धनतेरस के बाद नरक चतुर्दशी आएगी वह 30 और 31 अक्टूबर दोनों दिन मनाई जा रही है।
- 2024 में गोवर्धन और भाई दूज कब है?
- गोवर्धन की पूजा 2 नवंबर दिन शनिवार को मनाई जाएगी और भाई दूज 3 नवंबर दिन रविवार को मनाई जाएगी।