उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिलावासियों को दी होली पर्व की शुभकामनाएं

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक,

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिलावासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उपायुक्त ने अपने संदेश में कहा है कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है। यह त्योहार हमें भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा है कि होली का त्योहार समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है तथा आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत बनाता है। उपायुक्त ने नागरिकों का आह्वान किया है कि वे होली का पर्व शांति, सद्भाव एवं जिम्मेदारी के साथ मनाएं। रासायनिक रंगों के स्थान पर प्राकृतिक एवं सुरक्षित रंगों का प्रयोग करें तथा जल संरक्षण का ध्यान रखते हुए पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहें।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। सचिन गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि रोहतकवासी इस पावन पर्व को परंपरागत उल्लास एवं अनुशासन के साथ मनाकर जिला की सांस्कृतिक एकता एवं भाईचारे की मिसाल कायम रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *