विशेष संवाददाता चिमन लाल
नववर्ष 2026 नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, समृद्घि व स्वास्थ्य लेकर आए- उपायुक्त सचिन गुप्ता
रोहतक,
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिलावासियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी नागरिकों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उपायुक्त ने कहा कि नया वर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि वर्ष 2025 में जिला के नागरिकों के सहयोग से प्रशासन ने विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, शहर के सौन्दर्यकरण और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि वर्ष 2026 में भी सभी नागरिक इसी तरह प्रशासन का सहयोग करते रहेंगे। उपायुक्त ने जिलावासियों का आह्वान किया है कि वे आपसी भाईचारे, सद्भाव और जिम्मेदारी की भावना के साथ नए वर्ष का स्वागत करें तथा रोहतक को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।